एंटीलिया: रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया हाउस मुंबई में स्थित है। इस घर की कीमत 15,000 करोड़ से भी ज्यादा आंकी गई है. एंटीलिया मुंबई ही नहीं बल्कि पूरे भारत का सबसे महंगा घर है।
लिंकन हाउस: साइरस पूनावाला का घर लिंकन हाउस दक्षिण मुंबई के ब्रीज कैंडी इलाके में स्थित है। इसकी कीमत 750 करोड़ से ज्यादा है और यह शहर के सबसे आलीशान घरों में से एक है।
जटिया हाउस: कुमार मंगलम बिड़ला का घर जटिया हाउस, मालाबार हिल्स, मुंबई में है। मैजिकब्रिक्स के मुताबिक इस घर की कीमत 425 करोड़ रुपये है.
गुलिटा: ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का गुलिटा हाउस मुंबई में है। मिली जानकारी के मुताबिक इस घर को 2012 में 452 करोड़ रुपये में खरीदा गया था.
मन्नत: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का घर मन्नत भी मुंबई में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग खान के घर की कीमत 200 करोड़ रुपये है।
जलसा: मेगास्टार अमिताभ बच्चन का जलसा भी मुंबई में है। अमिताभ बच्चन के घर की कीमत 112 करोड़ रुपये है। अमिताभ बच्चन का जलसा मुंबई के सबसे महंगे घरों में से एक है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Dec 16 , 2024, 01:35 PM