Bolivia clashes: बोलीविया में पुलिस, प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में 13 घायल!

Wed, Oct 30 , 2024, 11:26 AM

Source : Uni India

ला पाज़: बोलीविया के पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस (Bolivian President Evo Morales) के समर्थकों की मंगलवार को पूर्वी सांताक्रूज़ विभाग (Santa Cruz department) के एक शहर मैराना में पुलिस के साथ झड़प हुई जिसमें कम से कम 13 लोग घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सांताक्रूज के पुलिस प्रमुख कर्नल रोलैंडो रोजास (Colonel Rolando Rojas) ने संवाददाताओं से कहा कि पुलिस का एक दल सेंट्रल कोचाबम्बा विभाग को सांताक्रूज से जोड़ने वाली पुरानी सड़क पर गया था, जहां मोरालेस के समर्थकों ने पुलिस पर पत्थर और विस्फोटक फेंके, जिसके कारण 13 अधिकारी घायल हो गए।

गौरतलब है कि 14 अक्टूबर के बाद से, विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है क्योंकि मोरालेस के समर्थक, न्यायपालिका पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए, अपने खिलाफ कानूनी मामलों का विरोध करने के लिए दो सप्ताह से सड़कें अवरुद्ध कर रहे हैं और आरोपों से इनकार कर रहे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups