बगदाद। इराक ने संयुक्त राष्ट्र (UN) महासचिव और सुरक्षा परिषद से ईरान पर हमला करने के लिए इजरायल द्वारा इराक हवाई क्षेत्र (Israel violating Iraqi airspace) और संप्रभुता का उल्लंघन करने को लेकर शिकायत की है।
इराक सरकार के प्रवक्ता बसीम अल-अवदी (Basim al-Awadi) ने सोमवार को कहा कि इराक अपने हवाई क्षेत्र या भूमि का उपयोग अन्य देशों, विशेष रूप से पड़ोसी देशों (with whom Iraq shares mutual respect and interests) पर हमलों के लिए नहीं होने देगा। उन्होंने कहा, "इराकी सरकार देश की संप्रभुता, स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।" उन्होंने कहा कि यह रुख क्षेत्रीय स्थिरता के लिए इराक की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बयान में कहा गया है कि देश बातचीत और आपसी समझ के माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान की हिमायत करता है।
उल्लेखनीय है कि इज़रायल रक्षा बलों ने शनिवार को कहा था कि उसने हाल के महीनों में ईरान के हमलों के जवाब में उसके कई क्षेत्रों पर लक्ष्य साधकर “सटीक और लक्षित" हवाई हमले किए हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Oct 28 , 2024, 11:00 PM