Israel blocked from Gaza Strip: फिलिस्तीनी राष्ट्रपति को गाजा पट्टी जाने से रोक रहा है इजरायल!

Sun, Oct 27 , 2024, 09:28 PM

Source : Uni India

कज़ान। फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास (President Mahmoud Abbas) गाजा पट्टी का दौरा करने के लिए दृढ़ हैं, लेकिन इजराइल की ओर से उन्हें रोका जा रहा है। अब्बास के सहयोगी महमूद अल-हब्बाश ने मीडिया को आज बताया कि इस दौरे का उद्देश्य गाजा के निवासियों के साथ एकता दिखाना और फिलिस्तीन राज्य और फिलिस्तीन मुक्ति संगठन (PLO) की वैधता को दर्शाना है।

 अब्बास ने तुर्की की संसद में एक भाषण में कहा है कि वह गाजा में पूरे फिलिस्तीनी नेतृत्व के साथ जाने के लिए तैयार हैं और फिलिस्तीनी लोगों के साथ खड़े रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस दौरे के लिए वैश्विक समर्थन जुटाने के लिए फिलिस्तीनी अधिकारियों ने विश्व नेताओं से संपर्क करने की कोशिश की है। अल-हब्बाश ने कज़ान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS summit) में कहा, "संबंधित जोखिमों के बावजूद, राष्ट्रपति यह कदम उठाने के लिए दृढ़ हैं, लेकिन इस कदम को इजरायल द्वारा रोका जा रहा है, जो गाजा पट्टी पर हर दिन एक युद्ध छेड़ रहा है।"

इससे पहले, अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर श्री अब्बास के सहयोगी रियाद अल-मलिकी ने मीडिया को बताया कि इजरायल ने श्री अब्बास को गाजा पट्टी का दौरा करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, जहां सत्तारूढ़ इस्लामी आंदोलन हमास के खिलाफ एक साल से अधिक समय से बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चल रहा था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups