Israel Defense Forces: उत्तर गाजा में 3 इजरायली सैनिक मारे गए

Sat, Oct 26 , 2024, 09:12 AM

Source : Uni India

यरूशलम:  उत्तरी गाजा पट्टी में शुक्रवार को तीन इजरायली सैनिक मारे गए। इजरायल रक्षा बल (Israel Defense Forces) ने एक बयान में यह जानकारी दी। इन तीनों में आईडीएफ के बख्तरबंद कोर प्रशिक्षण प्रभाग में टैंक कमांडर कोर्स के एक अधिकारी और दो प्रशिक्षु शामिल है।

इज़रायल के राज्य के स्वामित्व वाले ‘कान’ टीवी न्यूज़ ने बताया कि, बेत लाहिया (Beit Lahiya) शहर में कमल अदवान अस्पताल(Kamal Adwan Hospital) की घेराबंदी के हिस्से के रूप में, एक इज़रायली टैंक को चलते समय, स्पष्ट रूप से एक विस्फोटक उपकरण द्वारा नष्ट हो गया, जिसके परिणामस्वरूप तीन सैनिकों की मौत हो गई।

चैनल के मुताबिक, इजरायली बलों ने गुरुवार रात अस्पताल को घेर लिया और संयुक्त राष्ट्र के समन्वय से अस्पताल में भर्ती 23 मरीजों, जिनमें ज्यादातर बच्चे थे, को उनके साथियों के साथ गाजा पट्टी के अन्य अस्पतालों में पहुंचाया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups