Air strikes on mosque: सूडान में मस्जिद पर हवाई हमले में 31 की मौत

Wed, Oct 23 , 2024, 11:16 AM

Source : Uni India

खार्तूम। मध्य सूडान के गेजिरा प्रांत (Gezira province) की राजधानी वाड मदनी में एक मस्जिद पर हवाई हमले (Air strikes on mosque) में 31 लोग मारे गए। एक स्थानीय गैर-सरकारी समूह ने यह जानकारी दी। वाड मदनी प्रतिरोध समिति (Wad Madani Resistance Committee) ने मंगलवार को एक बयान में कहा, “रविवार को युद्धक विमानों ने शाम की नमाज के बाद शेख अल जेली मस्जिद और पड़ोसी इलाके अल-इम्तिदाद के आसपास के इलाकों में विस्फोटकों से बमबारी की।”

समिति ने बताया कि इस हमले में 31 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। इनमें से 15 शवों की पहचान कर ली गयी, जबकि अन्य अज्ञात शवों की पहचान अब भी की जा रही है। अभी तक इस घटना पर किसी भी पक्ष की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

गौरतलब है कि सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) के वाड मदनी से हटने के बाद दिसंबर 2023 में अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) ने गीज़ीरा प्रांत पर नियंत्रण कर लिया। गत 14 अक्टूबर को सशस्त्र संघर्ष स्थान और घटना डेटा परियोजना की एक रिपोर्ट के अनुसार संघर्ष के दौरान 24,850 से अधिक मौतें हुई हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups