गजनी। अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत गजनी (Afghanistan's eastern province of Ghazni) में एक उपकरण में विस्फोट हो जाने से तीन बच्चों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये हैं। प्रांतीय पुलिस कार्यालय (provincial police office) ने सोमवार रात एक बयान में यह जानकारी दी। यह दुर्घटना प्रांत के कारा बाग जिले में हुई, जब बच्चे आलू के खेत में काम कर रहे थे। कार्यालय ने बताया कि उपकरण में विस्फोट हो जाने से तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने बताया कि 2024 के पहले छह महीनों में बारूदी सुरंगों और विस्फोटक अवशेषों के विस्फोटों में कुल 292 लोगों की जान चली गयी, जिनमें से अधिकांश बच्चे थे। युद्ध से तबाह अफगानिस्तान दुनिया में बारूदी सुरंगों से सबसे ज्यादा दूषित देशों में से एक है, जहां हर महीने बड़ी संख्या में लोग मारे जाते हैं और अपंग हो जाते हैं। इनमें सबसे बड़ी संख्या बच्चों की होती है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Oct 22 , 2024, 04:30 PM