बंगलादेश में डेंगू के मामले 50 हजार के करीब 247 मौतें

Mon, Oct 21 , 2024, 09:31 PM

Source : Uni India

ढाका: बंगलादेश में अक्टूबर माह में डेंगू (dengue) संबंधित बीमारी से करीब 84 लोगों की मौत हो चुकी है, जो इस साल में सबसे ज्यादा हैं।

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) की सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह करीब आठ बजे तक करीब 1,298 नये मामलों की पुष्टि हुयी, जिससे इस महीने कुल मामलों की संख्या बढ़कर 18,942 हो गई और देश भर में रविवार तक करीब 49,880 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। डीजीएचएस ने रविवार को छह डेंगू मरीजों की मौत की पुष्टि की, जिससे अब यह संख्या बढ़कर 247 हो गयी है।

डीजीएचएस के अनुसार, सितंबर में 80 मरीजों की, अगस्त में 27, जुलाई में 12 और जून में आठ लोगों की डेंगू बीमारी से मौत हो चुकी है। डेंगू के और अधिक प्रसार को रोकने के लिए, बंगलादेशी स्वास्थ्य अधिकारियों (health authorities) ने मच्छरों के प्रजनन को रोकने तथा लार्वा-रोधी अभियान चलाने के लिए उपायों को मजबूत किया है।

गौरतलब है कि बंगलादेश में 2023 में, डेंगू बीमारी से करीब 1,705 मरीजों की मौतों की पुष्टि हुयी थी, जबकि 2022 में 281 और 2019 में 179 मौतों की पुष्टि की गयी थी। डेंगू बुखार एक वायरल बीमारी है जो संक्रमित एडीज मच्छरों के काटने से फैलती है। यह बीमारी एक गंभीर बीमारी का कारण बनती है जिसके लक्षण सिरदर्द, तेज बुखार, थकावट, मांसपेशियों और जोड़ों में तेज दर्द, ग्रंथियों में सूजन, उल्टी और दाने होते हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups