World Health Organization: मिस्र मलेरिया मुक्त देश के रूप में प्रमाणित!

Mon, Oct 21 , 2024, 10:00 AM

Source : Uni India

वाशिंगटन: विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने मिस्र को मलेरिया मुक्त देश के रूप में प्रमाणित किया है, जो इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। संगठन ने एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया है, “विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मिस्र को मलेरिया मुक्त के रूप में प्रमाणित किया है, जो 10 करोड़ से अधिक निवासियों वाले देश के लिए एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य मील का पत्थर है।”

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि यह उपलब्धि “प्राचीन काल से देश में मौजूद बीमारी को खत्म करने के लिए मिस्र सरकार और लोगों के लगभग 100 साल के प्रयास का परिणाम है। डब्ल्यूएचओ किसी देश को मलेरिया मुक्त दर्जा प्रदान करता है, बशर्ते इस बात के विस्तृत और विश्वसनीय सबूत हों कि उसके पूरे क्षेत्र में मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों के संचरण की श्रृंखला कम से कम पिछले तीन वर्षों से बाधित है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups