जयपुर: राजस्थान में भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय सह (Kisan Sangh) संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह (Gajendra Singh) ने कहा है कि किसान खुशहाल होगा तो राष्ट्र खुशहाल होगा।
सिंह रविवार को मालवीय नगर स्थित पाथेय भवन में आयोजित भारतीय किसान संघ (Bharatiya Kisan Sangh organized) की प्रदेश एवं प्रांत प्रतिनिधि सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान संगठन की रीढ़ है और निरंतर कार्य करने वाला कार्यकर्ता है। राजस्थान का सौभाग्य है कि किसान संघ राजस्थान के कोटा से प्रारम्भ हुआ और अब पूरे देश में किसानों के सबसे बड़े संगठन के रूप में काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि अब किसान जाग रहा है। बिना किसी राजनीतिक लालसा के भारत माता के लिए काम कर रहा हैं। खुशहाल देश बनाने के लिए खुशहाल गांव, खुशहाल किसान बनाने होंगे। इस संगठन का आधार किसान कार्यकर्ता हैं जो कड़ी मेहनत से अपने किसान कार्यकर्ताओं को जोड़ रहे हैं और किसान संघ की नींव तैयार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि किसान संघ के कार्यकर्ता का केवल एक ही संकल्प होता है कि राष्ट्र को खुशहाल कैसे बनाया जाए। कार्यकर्ता को प्रामाणिक कार्यकर्ता होना चाहिए। कार्यकर्ता को हर क्षेत्र में पूर्ण होना चाहिए। हर कसौटी पर खरे उतरे। दायित्व मिलना कोई बड़ी बात नहीं है दायित्व निभाना बड़ी बात है। जब लक्ष्य तय हो जाता है तो दायित्व निभाना आसान हो जाता है।
प्रतिनिधि सभा की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष बद्रीनारायण चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर जयपुर प्रांत के चुनाव भी सम्पन्न हुए जिसमें कालुराम बागड़ा को प्रांत अध्यक्ष एवं डा़ सांवरमल सोलेट को महामंत्री बनाया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कार्यकारी सदस्य कैलाश गंदोलिया, महिला प्रमुख मंजू दीक्षित, दल्लाराम बटेसर, प्रवीण सिंह चौहान, प्रान्त अध्यक्ष कालूराम बांगड़ा, प्रान्त महामन्त्री सांवरमल सोलेट मंचस्थ रहे। सभा की शुरुआत भारत माता एवं भगवान बलराम के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित करके की गई। मंचस्थ अतिथियों का माला साफ़ा पहनकर स्वागत किया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Oct 20 , 2024, 08:52 PM