New vaccine : नाइजीरिया में बच्चों को दिया जायेगा मलेरिया का नया टीका

Fri, Oct 18 , 2024, 03:56 PM

Source : Uni India

अबुजा, 18 अक्टूबर (वार्ता)। वैश्विक स्तर पर मलेरिया (Malaria) के सर्वाधिक मामलों वाले देश नाइजीरिया (Nigeria) में बच्चों को मलेरिया का नया टीका (New vaccine) दिया जायेगा, जो पूरी तरह मुफ्त होगा। यह टीका मलेरिया के खिलाफ लड़ाई में एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश में पांच साल से कम उम्र के हजारों बच्चों की जान चली जाती है।
स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण समन्वय मंत्री अली पाटे ने बताया कि वैश्विक वैक्सीन समूह गावी, वैक्सीन एलायंस और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के साथ साझेदारी में वैक्सीन की 846,200 खुराक खरीदी गई हैं। उन्होंने बताया कि इस महीने के अंत से पहले लगभग 153,800 और खुराकों की आपूर्ति की उम्मीद है, जो कुल मिलाकर टीके की 10 लाख खुराक होंगी।
यह नया वैक्सीन आर21 ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित किया गया था और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया तथा नोवावैक्स द्वारा बनाया गया था।
श्री पाटे ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर टीकाकरण शुरू होने से पहले, वैक्सीन के वितरण का पहला चरण अगले महीने उत्तर-पश्चिमी राज्य केब्बी और दक्षिणी राज्य बायेलसा में शुरू होगा, जहां मलेरिया का प्रसार विशेष रूप से अधिक रहा है।
इसे एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पश्चिम अफ्रीकी देश के नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के हिस्से के रूप में दिया एगा, इस चरण के दौरान आठ लाख से अधिक खुराक दी जाएंगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, 'मलेरिया वैक्सीन का आगमन मलेरिया की रुग्णता और मृत्यु दर को कम करने के हमारे राष्ट्रीय प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम है।'
उल्लेखनीय है कि पिछले साल घाना और केन्या में यह टीका दिये जाने के बाद नाइजीरिया तीसरा अफ्रीकी देश है, जिसने बच्चों को यह टीका देने की पहल की है। यूनिसेफ के आंकड़ों के अनुसार, नाइजीरिया में वैश्विक स्तर पर मलेरिया के सबसे अधिक मामले सामने आते हैं, जो वैश्विक मलेरिया के मामलों का लगभग 27 प्रतिशत और वैश्विक मलेरिया से होने वाली मौतों का 31 प्रतिशत है।
यूनिसेफ ने 2023 विश्व मलेरिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पिछले साल नाइजीरिया में मलेरिया से लगभग दो लाख मौतें हुईं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups