Flood havoc : बाढ़ का कहर सूडान में 173 लोगों की मौत, कई घर बर्बाद!

Mon, Sep 02 , 2024, 08:15 AM

Source : Uni India

खार्तूम।  सूडान में जून माह से हुयी भारी बारिश (Heavy rains) और बाढ़ (floods) से 173 लोगों की मौत हो गयी है और 505 लोग घायल हो गए हैं। सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय के अनुसार, बाढ़ से सूडान के 18 राज्यों में से 11 प्रभावित हुए हैं और इसके कारण 18,665 घर नष्ट हो गए और 14,947 अन्य क्षतिग्रस्त हुए हैं। मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि बाढ़ से 170,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

कसाला राज्य में गश नदी (Gash River) से आई बाढ़ ने कृषि भूमि और घरों को काफी नुकसान पहुंचाया है। पोर्ट सूडान में 25 अगस्त को अरबात बांध के ढहने से संकट और बढ़ गया, जिसके कारण कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई और बुनियादी ढांचे को भी काफी नुकसान हुआ।

संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने गुरुवार को घोषणा की कि उसने सूडान के दारफुर क्षेत्र में खाद्य सहायता वितरित करना शुरू कर दिया है। लगभग 280,000 लोगों के लिए पर्याप्त 1,134 टन भोजन ले जाने वाले ट्रक बाढ़ के कारण देरी के बाद चाड से दारफुर में पहुंचे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups