विजयपुरा। कर्नाटक (Karnataka) के विजयपुरा जिले (Vijayapura district) में रविवार को एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त (airplane crash) हो गया, लेकिन पायलट और यात्री (Pilot and passenger) दोनों बाल-बाल बच गए।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दो सीटों वाला यह छोटा विमान कलबुर्गी से बेलगावी जा रहा था और बाबलेश्वर तालुक के मंगलुरु गांव (Mangaluru village) में दुर्घटनाग्रस्त (crashed) हो गया।
जानकारी के अनुसार, विमान के जमीन से टकराने से पहले ही दोनों लोग विमान से बाहर निकल गए थे। दोनों लोगों को चोटें आईं और उन्हें तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पुष्टि की है कि रेडबर्ड फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी लिमिटेड द्वारा संचालित प्रशिक्षण विमान, एक सेसना 172 ने बेलगावी एयरपोर्ट से लगभग 100 किमी पूर्व में बागलकोट के पास एक खेत में इमरजेंसी लैंडिंग की।
उन्होंने बताया कि घटना के कारणों के बारे में विस़्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
वहां मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि विमान उतरते समय अस्थिर था, जिससे कई विस्फोट हुए और विमान में आग लग गई। कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर बरामद कर लिए गए हैं और जांच के लिए डीजीसीए को सौंप दिए गए हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 09 , 2026, 10:47 AM