Delhi Schools Bomb Threat: नौ स्कूलों में मिली धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

Mon, Feb 09 , 2026, 11:45 AM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। दिल्ली (Delhi) के कई स्कूलों (School) को सोमवार को एक बार फिर बम (bomb) से उड़ाने वाली धमकी (Threat) मिली, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में बड़े पैमाने पर सुरक्षा अभियान चलाया गया। खबरों के अनुसार करीब नौ स्कूलों को धमकी (Nine schools receive threats) भरे ईमेल मिले, जिनकी पुष्टि बाद में पुलिस सूत्रों ने की।

जिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले हैं, उनमें दिल्ली कैंट का लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल, श्रीनिवासनपुरी और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का कैम्ब्रिज स्कूल, रोहिणी का वेंकटेश्वर स्कूल और सीएम स्कूल, सादिक नगर का द इंडियन स्कूल, आईएनए का डीटीए स्कूल और रोहिणी का बाल भारती स्कूल शामिल हैं।

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीमें बम निरोधक दस्ते के साथ स्कूलों में पहुंची। सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियात के तौर पर परिसर में तुरंत गहन तलाशी अभियान शुरू किया। आगे की जांच जारी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups