लॉस एंजेल्स, 2 सितंबर (वार्ता)। अमेरिका (America) में हवाई प्रांत के होनोलुलु काउंटी (Honolulu County) में हुयी गोलीबारी (Shootout) में एक संदिग्ध सहित चार लोगों की मौत (Four people died) हो गई और दो अन्य घायल हुए हैं।
होनोलुलु (Honolulu) के पुलिस विभाग ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात 11:15 बजे घटित हुयी। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक वायनाए घाटी क्षेत्र से 911 नंबर कई बार फोन आया। फोन करने वालों ने बताया कि उनका पड़ोसी एक फ्रंट लोडर चला रहा है और उससे घरों और कारों को टक्कर मार रहा है। विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कई व्यक्ति कारपोर्ट (कार को पार्क करने की जगह) में थे और जब संदिग्ध ने गोलीबारी शुरू की, तो वे भाग गए या भागने की कोशिश की, जिससे पीड़ित घायल हो गए, उन्होंने कहा कि इसी दौरान एक 42 वर्षीय पुरुष निवासी ने संदिग्ध को से गोली मार दी।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संदिग्ध को गोली मारने वाले निवासी को दूसरे दर्जे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। विभाग ने पहले एक फेसबुक पोस्ट में कहा था, “संदिग्ध सहित तीन व्यक्तियों को घटनास्थल पर मृत घोषित कर दिया गया। अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया।” कुछ घंटों बाद विभाग ने एक अद्यतन रिपोर्ट में जानकारी दी कि घायलों में से एक की अस्पताल में मौत हो गई और अन्य दो अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Sep 02 , 2024, 09:56 AM