Ukrainian armed forces: रूस पर यूक्रेन के हमले में 5 की मौत, 37 घायल

Sat, Aug 31 , 2024, 11:09 AM

Source : Uni India

मॉस्को। रूस के बेलगोरोड क्षेत्र पर यूक्रेनी सेना (Ukrainian army) के हमले में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 37 अन्य घायल हो गए। यह जानाकारी क्षेत्रीय गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव (governor Vyacheslav Gladkov) ने शुक्रवार शाम अपने टेलीग्राम चैनल पर दी। ग्लैडकोव ने कहा कि यूक्रेनी सशस्त्र बलों (Ukrainian armed forces) ने बेलगोरोड शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों पर गोलाबारी करने के लिए वैम्पायर मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम (Vampire multiple rocket launcher system) से क्लस्टर बमों का उपयोग किया, जिससे महत्वपूर्ण क्षति हुई और लोग हताहत हुए।

गवर्नर ने कहा कि एम्बुलेंस के पहुंचने से पहले एक महिला और चार पुरुषों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। ग्लैडकोव ने कहा कि यूक्रेनी हमले में छह बच्चों समेत कुल 37 नागरिक घायल हुए। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को इलाज के लिए बेलगोरोद की चिकित्सा सुविधाओं में भर्ती किया गया है, जिनमें से सात वयस्क और तीन बच्चों की हालत गंभीर है।

ग्लैडकोव के अनुसार, हमला बेलगोरोड में व्यापक संपत्ति की क्षति का कारण बना, दो अपार्टमेंट इमारतों की छतें और खिड़कियां चकनाचूर हो गई और सामाजिक सुविधाओं और वाणिज्यिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। शहर के बाहरी इलाके में हमले से लगी आग को बुझा दिया गया है। गवर्नर ग्लैडकोव ने कहा कि हमले में बेलगोरोद शहर के दक्षिण में स्थित दुबोवोये गांव में एक शॉपिंग सेंटर के पास 13 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और दो घरों, एक कार तथा एक गैराज में आग लग गई।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups