ब्रासीलिया। अमेरिकी उद्यमी एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (social media platform X) ने कहा है कि उसने ब्राजील की एक अदालत (a Brazilian court) ‘अवैध आदेशों’ का पालन करने से इनकार कर दिया है और उसे आशंका है कि देश में उसकी सेवा बंद कर दी जाएगी। जी1 न्यूज पोर्टल ( G1 news portal) ने गुरुवार को बताया कि ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एलेक्जेंडर डी मोरेस (Alexandre de Moraes) ने मस्क को 24 घंG1टे के भीतर अदालत को सूचित करने का आदेश दिया था कि ब्राजील में एक्स का नया कानूनी प्रतिनिधि कौन होगा, अन्यथा उसकी सेवाओं को निलंबित कर दिया जाएगा।
एक्स की ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स टीम (X Global Government Affairs Team) ने कहा, ''जल्द ही, हमें आशंका है कि न्यायाधीश एलेक्जेंडर डी मोरेस ब्राजील में एक्स को बंद करने का आदेश देंगे - केवल इसलिए क्योंकि हमने उनके राजनीतिक विरोधियों को सेंसर करने के उनके अवैध आदेशों का पालन करने से इनकार कर दिया है।''
प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यायाधीश ने एक्स के ब्राजीलियाई कानूनी प्रतिनिधि को कारावास की धमकी दी। टीम ने कहा कि वह अवैध आदेशों का पालन नहीं करेगी। मस्क ने बाद में कहा कि ब्राजील की अदालत की ओर से उसके खातों को फ्रीज करने के फैसले के बावजूद उनकी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक ब्राजील के सशस्त्र बलों का समर्थन करना जारी रखेगा।
मस्क ने एक्स पर लिखा, “ ब्राजील में हमारे बैंक खाते जज डी वोल्डेमॉर्ट द्वारा अवैध रूप से फ्रीज कर दिए गए हैं, इसके बावजूद स्टारलिंक ब्राजील की सेना का समर्थन करना जारी रखेगा।” उन्होंने कहा कि मामला सुलझने तक स्पेसएक्स ब्राजील में उपयोगकर्ताओं को मुफ्त में इंटरनेट सेवा प्रदान करेगा। कई दूरदराज के स्कूल और अस्पताल स्टारलिंक पर निर्भर हैं।
ब्राज़ीलियाई मीडिया ने पहले बताया था कि एक्स का कानूनी प्रतिनिधि नहीं होने के कारण ब्राज़ील में स्टारलिंक के खाते फ़्रीज़ कर दिए गए थे। वहीं, मस्क ने दावा किया है कि एक्स और स्टारलिंक कानूनी रूप से अलग संस्थाएं हैं, इसलिए स्टारलिंक खातों को फ्रीज करने का ब्राजीलियाई अदालत का निर्णय अवैध है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Aug 30 , 2024, 06:31 AM