इस्लामाबाद. पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में होने जा रहे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को आमंत्रित किया है। साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच (Mumtaz Zehra Baloch) ने गुरुवार को कहा कि बैठक में भाग लेने के लिए एससीओ देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है।उन्होंने कहा “ भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को भी निमंत्रण भेजा गया है। कुछ देशों ने पहले ही बैठक में भाग लेने की पुष्टि कर दी है।”
प्रवक्ता ने कहा, “ समय आने पर बताया जाएगा कि किस देश ने पुष्टि की है।” भारत के साथ संबंधों के बारे में पूछे जाने पर प्रवक्ता ने कहा, “पाकिस्तान का भारत के साथ कोई सीधा द्विपक्षीय व्यापार नहीं है।” पाकिस्तान 15-16 अक्टूबर को एससीओ के शासनाध्यक्षों की बैठक की मेजबानी करने वाला है। इस कार्यक्रम से पहले मंत्रिस्तरीय बैठक और वरिष्ठ अधिकारियों की कई दौर की बैठकें होंगी, जो एससीओ सदस्य देशों के बीच वित्तीय, आर्थिक, सामाजिक-सांस्कृतिक और मानवीय सहयोग पर केंद्रित होंगी।
पिछले साल मई में तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की परिषद की दो दिवसीय बैठक में भाग लेने के लिए भारत आए थे। वह लगभग 12 वर्षों में भारत का दौरा करने वाले पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्री थे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Aug 29 , 2024, 07:02 AM