Israel vs Hezbollah: इजराइली सेना (Israeli army) ने मंगलवार रात हवाई हमला (airstrike) किया. इसमें हिजबुल्लाह का एक वरिष्ठ कमांडर मारा गया। इसके तुरंत बाद हिजबुल्लाह ने जवाबी कार्रवाई की. हिजबुल्लाह ने एक साथ इजराइल पर करीब 200 रॉकेट दागे. हिज़्बुल्लाह ने कहा कि उसने इज़रायली सैन्य ठिकानों को निशाना (targeted Israeli military bases) बनाया. इतनी बड़ी संख्या में एक साथ रॉकेट हमलों (rocket attacks) के बाद लेबनान सीमा के पास एक इजरायली शहर में सायरन बजने लगे.
आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम (Iron Dome air defense system) ने लेबनान से इजरायल की ओर आ रहे रॉकेटों को हवा में ही नष्ट कर दिया. इजराइल में हिजबुल्लाह के रॉकेट हमले में कोई घायल नहीं हुआ. देश में आपातकाल घोषित कर दिया गया है. सुरक्षा अधिकारियों ने एक जरूरी बैठक बुलाई है.
10 किलोमीटर के दायरे के गांवों के लिए क्या आदेश?
हिजबुल्लाह द्वारा लेबनान से रॉकेट हमला करने के बाद इजरायली सेना ने तत्काल जवाबी कार्रवाई शुरू की. इज़रायली सेना ने कई हिज़्बुल्लाह रॉकेट लॉन्चरों को नष्ट कर दिया. इज़रायली मीडिया के अनुसार, "सेना ने लेबनान सीमा के 10 किलोमीटर के भीतर के गांवों में लोगों को बम आश्रयों में रहने के लिए कहा है."
इजराइल पर एक साथ दागे गए कितने रॉकेट?
इजराइली मीडिया ने कहा है कि यह लेबनान से इजराइल पर किया गया अब तक का सबसे बड़ा हमला है. इस बार हिजबुल्लाह ने एक साथ 200 रॉकेट दागे. रॉकेट हमले का मुख्य निशाना इजराइल की राफेल रक्षा प्रणाली थी.
किस शहर में हवाई हमला?
इजराइली वायुसेना ने मंगलवार को हमला किया. इसमें हिजबुल्लाह के एक वरिष्ठ कमांडर तालेब अब्दुल्ला की मौत हो गई. उनके साथ हिजबुल्लाह के तीन और आतंकी मारे गए. इजराइल ने यह हमला जौइया शहर में किया. जौइया शहर लेबनान में इजरायली सीमा से 25 किलोमीटर दूर स्थित है.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jun 12 , 2024, 03:43 AM