डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो की पहली महिला प्रधानमंत्री ने शपथ ली

Wed, Jun 12 , 2024, 01:00 AM

Source : Uni India

किंशासा। सुश्री जूडिथ सुमिनवा तुलुका (Ms Judith Suminwa Tuluka) ने बुधवार को डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) की पहली महिला प्रधान मंत्री (female prime minister) के रूप में शपथ ली। सुश्री तुलुका ने अपाने बयान में कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने वाली पहली कांगो महिला प्रधानमंत्री बनने पर गर्व है। उन्होंने कहा, “यह पद ग्रहण कर मैं इस क्षण के ऐतिहासिक महत्व से पूरी तरह अवगत हूं। मुझे अपने ऊपर जिम्मेदारी का भार और गणतंत्र के भीतर प्रतिनिधित्व करने के विचार पर अत्यधिक गर्व महसूस हो रहा है।'

उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विविधीकरण, बुनियादी ढांचे की कनेक्टिविटी, सार्वजनिक सेवाओं और जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई करते हुए, किंशासा में लगभग 2.6 लाख नौकरियां, गणित और कृत्रिम बुद्धिमत्ता की एक अकादमी बनाकर उभरते कांगो के लिए आधार तैयार करने का वादा किया।

उल्लेखनीय है कि सुश्री तुलुका को मार्च 2023 में योजना के लिए राज्य मंत्री नियुक्त किया गया था। वर्ष 2020 से 2023 तक उन्होंने राष्ट्रपति कार्यालय में प्रेसिडेंशियल स्ट्रैटेजिक मॉनिटरिंग काउंसिल के उप समन्वयक के रूप में भी काम किया है। गौरतलब है कि 29 मई को बनी नयी सरकार में प्रधान मंत्री, छह उप प्रधानमंत्रियों और 10 राज्य मंत्रियों सहित 55 सदस्य शामिल हैं, जबकि मार्च 2023 के फेरबदल में 57 सदस्य शामिल थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups