Boat Sank in a River: कांगो में नाव डूबने से 21 बच्चों सहित 86 लोगों की मौत

Wed, Jun 12 , 2024, 10:17 AM

Source : Uni India

किंशासा। पश्चिमी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) में सोमवार देर रात एक नदी में नाव डूबने (boat sank in a river) से 21 बच्चों सहित कम से कम 86 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक हादसा स्थानीय समयानुसार रात करीब 11 बजे लेदिबा गांव के पास हुआ। नाव मुशी शहर से डीआरसी की राजधानी किंशासा (Musi city to Kinshasa) जा रही थी।

सूत्रों ने कहा कि अब तक 185 लोगों को बचाया गया है एवं मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। नाव पर सवार यात्रियों की संख्या अज्ञात बनी हुई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups