Floods-Landslides: वियतनाम में बाढ़, भूस्खलन से तीन लोगों की मौत, 2,400 से अधिक घर जलमग्न 

Tue, Jun 11 , 2024, 11:57 AM

Source : Uni India

हनोई। वियतनाम के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र (northern mountainous region) में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश (torrential rains) के कारण तीन लोगों की मौत हो गयी। प्राकृतिक आपदा निवारण और नियंत्रण (Natural Disaster Prevention and Control) के लिए राष्ट्रीय संचालन समिति (National Steering Committee) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि हा गियांग प्रांत में दो लोग बाढ़ में डूब गए और एक अन्य की भूस्खलन (landslide) से मौत हो गयी तथा 2,400 से अधिक घर जलमग्न हो गए। स्थानीय मीडिया के मुताबिक प्रांत में पिछले 30 वर्षों में सबसे अधिक बाढ़ देखी गई।

सामान्य सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार, जनवरी से मई तक वियतनाम में प्राकृतिक आपदाओं में 39 लोग मारे गए और लापता हो गए। इस बीच आपदाओं के कारण इस अवधि के दौरान 996.7 करोड़ वियतनामी डोंग (39.2 लाख अमेरिकी डॉलर) का आर्थिक नुकसान हुआ, जो 2023 की समान अवधि की तुलना में 2.3 गुना अधिक था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups