फिर से खुल गया अमेरिका का बाल्टीमोर पुल!  पटप्सको नदी से लगभग 50,000 टन स्टील और कंक्रीट निकाला गया 

Tue, Jun 11 , 2024, 10:51 AM

Source : Uni India

वाशिंगटन। अमेरिका में बाल्टीमोर पुल (Baltimore bridge) व्यापक सफाई के बाद पूरी तरह से फिर से खोल दिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार शाम को एक समाचार विज्ञप्ति में कहा कि पुल को पूरी तरह सफाई के बाद खोला गया। कर्मचारियों ने पटप्सको नदी (Patapsco River) से लगभग 50,000 टन स्टील और कंक्रीट (steel and concrete) निकाला।

उल्लेखनीय गत 26 मार्च को एक मालवाहक जहाज के पुल से टकराने (cargo ship collided) के बाद पुल ढह गया। पुल पर गड्डों को भरने के लिए रात की शिफ्ट में काम कर रहे छह कर्मचारियों की पानी में गिरने से मौत हो गयी थी। अमेरिका के राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड द्वारा मई में जारी प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार बाल्टीमोर मैरीलैंड में पुल से टकराने वाले मालवाहक जहाज को घटना से पहले विद्युत शक्ति और प्रणोदन की हानि का अनुभव हुआ था। अमेरिकी तट रक्षक ने इस दुर्घटना को एक बड़ी समुद्री दुर्घटना के रूप में वर्गीकृत किया। बाल्टीमोर का बंदरगाह देश में सबसे अधिक मात्रा में कारों और कृषि मशीनरी को संभालने के लिए जाना जाता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups