बीजिंग। अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति (International Committee of the Red Cross) की अध्यक्ष मिर्जाना स्पोलजारिक एग्गर (Mirjana Spoljaric Agger) ने हाल ही में चाइना मीडिया ग्रुप (CMG) को एक विशेष साक्षात्कार दिया। उन्होंने कहा कि विश्व में सशस्त्र मुठभेड़ (armed conflicts) निरंतर बढ़ रही है। इससे भारी मानवीय दबाव पैदा हुआ है। नेताओं को समान कोशिश कर राजनीतिक वार्ता से इस समस्या को हल करना है।
उन्होंने कहा कि मैंने अभी गाज़ा में अस्पताल की स्थिति का जायज़ा लिया। वहां की स्थिति चौंकाने वाली है। हम उसकी उपेक्षा नहीं कर सकते। स्थानीय लोग न सिर्फ सैन्य काररवाई से जान गंवाते हैं, बल्कि खाने के अभाव में भूख से मर जाते हैं। चिकित्सा व्यवस्था भी तबाह हो रही है।
एग्गर ने बताया कि हमारा प्राथमिक काम चिकित्सक बचाव प्रदान करना, पानी सप्लाई की बहाली करना और लोगों को आपात मदद देना है। इसके साथ हम गाज़ा में बंधकों की रिहाई के लिए सहायता करते हैं। हम विभिन्न पक्षों से वार्ता जारी रखकर समझौता बनाने का अनुरोध करते हैं। गाज़ा में जो हो रहा है, वह अमानवीय है इसलिए अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति जैसे मानवीय संगठनों का समर्थन करना बहुत महत्वपूर्ण है।
बातचीत में उन्होंने कहा कि राजनीतिक व आर्थिक क्षेत्र और शांति व सुरक्षा में, चीन बहुत महत्वपूर्ण वैश्विक व क्षेत्रीय हिस्सेदार है। हमें उम्मीद है कि चीन अपनी भूमिका निभाकर विभिन्न देशों को अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करने के लिए बढ़ावा देगा। मानवतावाद चीन की परंपरा और संस्कृति में निहित है। चीन हमेशा हमारे काम का समर्थ करता आया है। हमने अनेक सहयोग मंच स्थापित किये हैं और कई समझौते संपन्न किये हैं। आशा है कि ऐसा सहयोग जारी रहेगा और अधिक ठोस उपलब्धियां हासिल की जाएंगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jun 11 , 2024, 07:40 AM