Troops : अमेरिका ने नाइजीरिया से सैनिकों की वापसी शुरू की

Sun, Jun 09 , 2024, 12:28 PM

Source : Uni India

नियामी 09 जून (वार्ता)। अमेरिका (America) ने नाइजीरिया (Nigeria) से अपने सैनिकों (Troops) को वापस बुलाना शुरू कर दिया है। दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने शनिवार को एक संयुक्त बयान में यह जानकारी दी।
बयान में कहा गया "अमेरिकी रक्षा विभाग और नाइजर गणराज्य के नाइजीरियाई राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि नाइजर से अमेरिकी सेना और संपत्ति की वापसी प्रारंभिक तैयारियों से लेकर पुन: तैनाती तक बढ़ गई है। यह महत्वपूर्ण परिवर्तन अमेरिकी वायु सेना के सी-17 ग्लोबमास्टर 3 के 7 जून 2024 को नियामी में हवाई अड्डा 101 से प्रस्थान के साथ शुरू हुआ।'
बयान में कहा गया है कि इसके अलावा कुछ अमेरिकी सेनाएं अपने मिशन समाप्त करने के बाद पहले ही नाइजर से अपने गृह स्टेशनों पर फिर से तैनात हो चुकी हैं। बयान में कहा गया है कि उसी समय हवाई अड्डा 101 और 201 से सैनिकों की वापसी में सहायता के लिए अमेरिकी सैन्य कर्मियों की एक छोटी टुकड़ी अफ्रीकी देश में पहुंची।
अमेरिका और नाइजर 15 सितंबर से पहले अफ्रीकी देश से अमेरिकी सैनिकों की वापसी पूरी करने पर सहमत हुए।
सैन्य वापसी मार्च में शुरू की गई थी जब एक नाइजीरियाई सैन्य प्रवक्ता ने कहा था कि देश की संक्रमणकालीन सरकार ने नाइजीरियाई लोगों के हितों का हवाला देते हुए अमेरिका के साथ सैन्य समझौते को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया था।
संक्रमणकालीन सरकार ने जुलाई 2023 में तख्तापलट करके सत्ता संभाली थी। नाइजर में अनुमानित 1,100 अमेरिकी कर्मी हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups