लिस्बन। पुर्तगाल में लीरिया हवाई क्षेत्र (near Leiria airfield) के पास गुरुवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त (plane crashed) होने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लीरिया क्षेत्र के आपातकालीन एवं नागरिक सुरक्षा (emergency and civil protection) के उप-क्षेत्रीय कमांड ने बताया कि विमान राष्ट्रीय सड़क 109 पर दुर्घटनाग्रस्त (Leiria Plane Crash) हो गया। सड़क को मरम्मत कार्य के लिए बंद कर दिया गया है।
स्थानीय मीडिया ने कहा कि अल्ट्रालाइट विमान की दुर्घटना में 32 और 39 वर्ष की आयु के दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पुर्तगाली नागरिक हैं। रिपोर्टों के अनुसार, अल्ट्रालाइट विमान में ‘समस्याएँ थीं’ और रनवे पर लौटने की कोशिश के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jun 07 , 2024, 10:59 AM