road accident : मध्य निकारागुआ में सड़क दुर्घटना में 16 लोगों की मौत

Sun, Dec 24 , 2023, 09:37 AM

Source : Uni India

मनागुआ, 24 दिसंबर (वार्ता)। निकारागुआ (nicaragua) के उपराष्ट्रपति रोसारियो मुरिलो (Vice President Rosario Murillo) ने कहा कि ने मध्य निकारागुआ के माटागलपा में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना (road accident) में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 26 अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने स्थानीय टेलीविजन चैनल 4 से कहा कि मृतकों में कई बच्चे भी शामिल हैं।
यह दुर्घटना शनिवार सुबह हुई जब लगभग 70 यात्रियों को लेकर जा रही एक बस रैंचो ग्रांडे नगरपालिका में मानसेरा नदी पुल की बाड़ से टकरा गई।
माटागाल्पा के राजनीतिक सचिव पेड्रो हसलाम ने कहा कि हम माटागाल्पा शहर (matagalpa city) में हुई इस त्रासदी से बहुत दुखी हैं।
श्री हसलाम (mr haslam) ने कहा कि माटागल्पा के सरकारी अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्रालय, राष्ट्रीय पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम पीड़ितों की देखभाल के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups