Valentines Week 2026: जैसा कि हम सभी को पता है कि अभी वैलेंटाइन वीक (Valentines Week) चल रहा है, जो 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलता है। इसमें युवा लड़के लड़कियां अपने अपने प्यार को अलग - अलग तरीके से मानती हैं कभी टेडी देकर कभी लाल गुलाब देकर और कभी चोकलेट देकर अपने प्रिय को अपने प्यार का इजहार करते हैं। प्रॉमिस डे (Promise Day) भावनाओं को सबसे गहराई से छूने वाला दिन माना जाता है। ये दिन सिर्फ गिफ्ट्स या सरप्राइज तक सीमित नहीं होता, बल्कि दिल से दिल को जोड़ने वाले वादों का प्रतीक होता है। इसकी शुरुआत कैसे हुई, इसका कोई ठोस इतिहास नहीं मिलता, लेकिन प्यार करने वालों के लिए इसका महत्व किसी त्योहार से कम नहीं।

वादों में छुपा रिश्ते का भरोसा प्रॉमिस डे सिर्फ शब्दों का नहीं, बल्कि प्रतिबद्धता और विश्वास का दिन है। ये दिन एक-दूसरे के प्रति वफादार रहने, साथ निभाने और हर हाल में साथ खड़े रहने का प्रतीक बन चुका है। इतिहास भले रहस्य हो, लेकिन इसका असली मतलब दिल से किए गए वादों में छुपा है।

वैलेंटाइन वीकरोज डे के साथ शुरू होता है। इसी कड़ी में आज 'प्रॉमिस डे' है। 'प्रॉमिस डे' एक ऐसा दिन है जो प्यार में भरोसे और इमोशनल वादों का प्रतीक है और इसे टेडी डे के बाद मनाया जाता है। अभी वैलेंटाइन वीक चल रहा है और 'प्रॉमिस डे' आज, 11 फरवरी को मनाया जा रहा है। लेकिन, वैलेंटाइन वीक में यह 'प्रॉमिस डे' कैसे शुरू हुआ और इसका इतिहास क्या है? आइए जानते हैं।

वैलेंटाइन वीक में हर दिन का एक अलग महत्व होता है। युवा लोग वैलेंटाइन वीक को उत्साह के साथ मनाते हुए देखे जाते हैं। 'प्रॉमिस डे' एक ऐसा दिन है जो प्यार में भरोसे और इमोशनल वादों का प्रतीक है और इसे टेडी डे के बाद मनाया जाता है।

वैलेंटाइन वीक में 'प्रॉमिस डे' पारंपरिक नहीं है, बल्कि यह दिन मॉडर्न वैलेंटाइन वीक के रूप में मनाया जाता है। साथ ही, 'प्रॉमिस डे' वैलेंटाइन वीक में प्यार के बंधन को मजबूत करने और हमारे रिश्ते में भरोसा बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

कपल्स इस दिन अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात करते हैं और एक-दूसरे से ऐसे वादे करते हैं, जो भरोसे और समझ की नींव को और मजबूत बनाते हैं। प्रॉमिस डे रिश्ते में स्थिरता और सुरक्षा का एहसास कराता है। ये याद दिलाता है कि प्यार सिर्फ अच्छे पलों में साथ रहने का नाम नहीं, बल्कि मुश्किल समय में भी एक-दूसरे का हाथ थामे रखने का वादा है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Feb 11 , 2026, 02:52 PM