एर्दोगन ने नाहयान के साथ गाजा युद्धविराम पर चर्चा की

Sat, Dec 16 , 2023, 11:09 AM

Source : Uni India

अंकारा।  तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप (Turkish President Recep Tayyip) एर्दोगन ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के नेता शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान (Sheikh Mohammed bin Zayed Al Nahyan) के साथ गाजा पट्टी में स्थायी युद्धविराम स्थापित करने के कदमों पर चर्चा की है।
तुर्की नेता के कार्यालय ने यह जानकारी दी है।
कार्यालय ने कहा, ''शुक्रवार की फोन कॉल के दौरान दोनों पक्षों ने गाजा पर इजरायली हमलों (Israeli attacks), क्षेत्र में स्थायी युद्धविराम हासिल करने के प्रयासों, फिलिस्तीनियों को मानवीय सहायता पहुंचाने के तुर्की के प्रयासों और शांति हासिल करने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा की।''
कार्यालय ने कहा है कि बातचीत के दौरान श्री एर्दोगन ने कहा कि इजरायल को जल्द से जल्द रोकना और स्थायी युद्धविराम सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों को दृढ़ता से जारी रखना महत्वपूर्ण है।
बयान में कहा गया है ''राष्ट्रपति श्री एर्दोगन ने इस बात पर जोर दिया कि क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करने के लिए, इस्लामिक सहयोग संगठन और अरब राज्यों के लीग के संयुक्त शिखर सम्मेलन में लिए गए निर्णयों को सावधानीपूर्वक लागू करना और फिलिस्तीन के लिए अंतर्राष्ट्रीय समर्थन बढ़ाने की पहल जारी रखना आवश्यक है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups