हेग. नीदरलैंड में फॉर फ्रीडम (For Freedom) के मार्टिन बोस्मा (Martin Bosma) गुरुवार 14 दिसंबर 2023 को संसद के निचले सदन प्रतिनिधि (ower house of parliament) सभा के नये अध्यक्ष चुने गए। बोस्मा एक डच राजनीतिज्ञ (Dutch politician) और पूर्व पत्रकार (ormer journalist) हैं जो प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष के रूप में चुने गए हैं। उन्होंने पहले 2017 से 2023 तक प्रतिनिधि सभा के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया है।
उन्होंने कई समाचार मीडिया के लिए कई वर्षों तक काम किया, सबसे पहले अपने एक स्थानीय अखबार के लिए एक रिपोर्टर के रूप में कार्य किया।
सदन के प्रसारण के अनुसार, बोस्मा को 75 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी, ग्रोएनलिंक्स ग्रीन राजनीतिक दल के टॉम वैन डेर ली को 66 वोट मिले।
इस बार अध्यक्ष चुनने के लिए दो राउंड की वोटिंग हुई। दूसरे राउंड में 146 वोट गिने गए। विजेता को 74 से अधिक वोटों की आवश्यकता थी। नई डच प्रतिनिधि सभा ने छह दिसंबर को शपथ ली थी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Dec 15 , 2023, 10:17 AM