हमास नेता गाजा युद्धविराम के लिए इजरायल के साथ वार्ता को तैयार

Thu, Dec 14 , 2023, 04:03 AM

Source : Uni India

गाजा। हमास नेता इस्माइल हानियेह (Hamas leader Ismail Haniyeh) ने कहा है कि गाजा पर शासन करने वाला फिलिस्तीनी गुट (Palestinian group) इजरायल के साथ किसी भी व्यवस्था या पहल पर वार्ता करने के लिए तैयार है ताकि युद्धविराम हो सके। शिन्हुआ की गुरुवार को जारी रिपाेर्ट के मुताबिक हमास के राजनीतिक ब्यूरो के प्रमुख हनीयेह ने हमास से संबद्ध अल-अक्सा टीवी पर प्रसारित भाषण में कहा, “हम किसी भी व्यवस्था या पहल पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं जिससे इजरायल के हमले (Israeli attacks) रुक सके। हमास के बगैर गाजा के भविष्य के संबंध में व्यवस्था सफल नहीं होगी।”
श्री हनियेह ने कहा कि हमास ने गाजा में तत्काल युद्धविराम की मांग करने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव का स्वागत किया है और गाजा संघर्ष को समाप्त करने के लिए सऊदी अरब तथा संयुक्त अरब-इस्लामिक असाधारण शिखर सम्मेलन द्वारा सौंपी गई मंत्रिस्तरीय समिति के प्रयासों की भी सराहना की।
उन्होंने हमास की ओर से युद्ध के बाद की किसी भी राजनीतिक व्यवस्था को अस्वीकार करने की पुष्टि की, जिसमें हमास और अन्य फिलिस्तीनी गुटों को शामिल नहीं हैं। उन्होंन साथ ही गाजा पर इजरायली हमलों को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ाने का भी अपील की है।
इससे पहले इजरायली मीडिया ने कई हमास नेताओं के कतर से अज्ञात गंतव्यों की ओर प्रस्थान की रिपोर्ट दी थी, जिसमें लेबनान, ईरान या अल्जीरिया जैसे देशों में संभावित स्थानांतरण का सुझाव दिया गया था।हमास की ओर से हालांकि इन रिपोर्टों के संबंध में कोई पुष्टि नहीं की गई है।
गौरतलब है कि सात अक्टूबर से इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध में अब तक 19,800 से अधिक लाेग मारे जा चुके हैं। गाजा पर इजरायली हमलों में कम से कम 18,608 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 50,594 अन्य घायल हुए हैं जबकि इजरायल पर हमास के हमलों में करीब 1,200 लोग मारे गए हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups