Fire in Argentina: अर्जेंटीना की राजधानी में इमारत में आग लगने से एक महिला की मौत

Wed, Dec 13 , 2023, 10:07 AM

Source : Uni India

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स (Argentina's capital Buenos Aires) में मंगलवार को एक इमारत की दो मंजिलों (two floors of a building) में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई और कम से कम 42 अन्य घायल (injured) हो गए। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार धुएं के कारण साँस लेने में तकलीफ होने पर 35 लोगों को अस्पतालों में भेजा गया। आग ने एलेम एवेन्यू (Elem Avenue) पर स्थित 14 मंजिला कार्यालय और आवासीय इमारत की छठीं और 7वीं मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि इमारत की निचली मंजिलों से लोगों को निकाला गया, जबकि अग्निशामकों और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा कर्मियों ने ऊपरी मंजिलों पर मौजूद लोगों को बचाने के लिए मिलकर काम किया। उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर, मरीजों के संभावित स्थानांतरण को देखते हुए आस-पास के सभी अस्पतालों में रेड अलर्ट सक्रिय कर दिया गया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups