Hwange National Park: जिम्बाब्वे के नेशनल पार्क में सूखे से सौ हाथियों की मौत

Tue, Dec 12 , 2023, 10:21 AM

Source : Uni India

हरारे। जिम्बाब्वे के सबसे बड़े खेल अभयारण्य ह्वांगे नेशनल पार्क (El Nino in Hwange National Park) में अल नीनो के कारण पड़े सूखे से कम से कम 100 हाथियों की मौत (100 elephants have died) हो गई है। अंतरराष्ट्रीय पशु कल्याण और संरक्षण समूह ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अंतर्राष्ट्रीय पशु कल्याण कोष (International Fund for Animal Welfare) ने एक बयान में कहा, मौजूदा अल नीनो के कारण गर्मियों में बारिश पांच सप्ताह देर से हो रही है इससे जिम्बाब्वे के सबसे बड़े संरक्षित क्षेत्र, लगभग 45,000 हाथियों का घर, ह्वांगे नेशनल पार्क में कई हाथियों की मौत हो चुकी है। बयान में कहा गया है, 'पानी की कमी के कारण कम से कम 100 हाथियों के मरने की खबर है।'
आईएफएडब्ल्यू ने कहा कि पार्क में 104 सौर ऊर्जा संचालित बोरहोल अत्यधिक तापमान से निपटने के लिए अपर्याप्त हैं, जिससे मौजूदा जलस्रोत सूख रहे हैं और वन्यजीवों को भोजन और पानी की तलाश में लंबी दूरी तक चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups