काहिरा। इजरायल और हमास (Israel and Hamas) के बीच संघर्ष को लेकर नवंबर की शुरुआत से करीब 16 हजार लोग राफा सीमा पार (Rafah border) करके गाजा पट्टी से मिस्र में प्रवेश कर चुके हैं। मिस्र की राज्य सूचना सेवा (SIS) ने सोमवार को यह जानकारी दी। एसआईएस ने एक बयान में कहा, ''नवंबर के बाद से मिस्र ने 12,858 विदेशी नागरिकों (foreign nationals) और दोहरी नागरिकता (dual citizenship) वाले व्यक्तियों को राफा सीमा पार से प्रवेश करने की अनुमति दी है।'' बयान के अनुसार, 715 मरीज और उनके साथ आए 558 लोग भी गाजा पट्टी से मिस्र पहुंचे। इसके अलावा, 1,800 से अधिक मिस्रवासी एन्क्लेव (enclave) से अपने वतन लौट आए।
कतर ने 24 नवंबर को इज़रायल और हमास के बीच एक अस्थायी संघर्ष विराम और कुछ कैदियों, बंधकों की अदला-बदली के साथ-साथ गाजा पट्टी में मानवीय सहायता के वितरण पर एक समझौते में मध्यस्थता की। संघर्ष विराम को कई बार बढ़ाया गया और एक दिसंबर को समाप्त कर दिया गया।
गौरतलब है कि सात अक्टूबर को फिलिस्तीनी आंदोलन हमास ने गाजा पट्टी से इजरायल के खिलाफ बड़े पैमाने पर रॉकेट हमला किया और सीमा का उल्लंघन किया। इज़रायल ने जवाबी हमले शुरू किए और गाजा की पूरी नाकाबंदी का आदेश दिया, पानी, भोजन और ईंधन की आपूर्ति बंद कर दी। गत 27 अक्टूबर को इज़राइल ने हमास लड़ाकों को खत्म करने और बंधकों को बचाने के घोषित लक्ष्य के साथ गाजा पट्टी में जमीनी घुसपैठ शुरू की।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Dec 11 , 2023, 12:23 PM