US State Department Russia : अमेरिकी विदेश मंत्रालय रूस में गिरफ्तार नागरिक की मदद के लिए प्रयासरत

Sun, Dec 10 , 2023, 12:25 PM

Source : Uni India

वाशिंगटन, 10 दिसंबर (वार्ता)। अमेरिका का विदेशी मंत्रालय अमेरिकी-रूसी राष्ट्रीयता (Foreign Ministry American-Russian Nationality) वाले एक व्यक्ति यूरी मालेव को आवश्यक सहायता प्रदान करने कर रहा है, जिसे नाजीवाद के पुनर्वास के आरोप में रूस में गिरफ्तार किया गया है। विभाग के एक प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी।
प्रवक्ता ने कहा, “विदेशों में अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा से बढ़कर हमारी कोई प्राथमिकता नहीं है। हम रूस में एक अमेरिकी नागरिक को हिरासत में लिए जाने की रिपोर्टों से अवगत हैं। जब किसी अमेरिकी नागरिक को विदेश में हिरासत में लिया जाता है, तो विभाग सभी उचित सहायता प्रदान करने के लिए काम करता है।”
गौरतलब है कि सेंट पीटर्सबर्ग की एक अदालत ने शनिवार को मालेव को नाजीवाद के पुनर्वास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया, क्योंकि उनके सोशल मीडिया पोस्ट में नाजी जर्मनी पर सोवियत विजय के प्रतीक सेंट जॉर्ज रिबन को नकारात्मक रूप से चित्रित किया गया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups