Hezbollah terrorists : इजरायली हमले में हिजबुल्लाह का आतंकवादी मारा गया

Sun, Dec 10 , 2023, 11:16 AM

Source : Uni India

बेरूत, 10 दिसंबर (वार्ता/शिन्हुआ)। दक्षिणी लेबनान में सीमावर्ती इलाकों पर इजरायली हमलों में शनिवार को एक हिजबुल्लाह आतंकवादी (Hezbollah terrorists)  मारा गया। लेबनान के एक सैन्य सूत्र ने यह जानकारी दी।
नाम न छापने की शर्त पर सूत्र ने बताया कि ऐता अल-शाब गांव पर इजरायली हवाई हमले में हिजबुल्लाह आतंकवादी की मौत हो गई।
सूत्र के अनुसार इजरायली युद्धक विमानों और ड्रोनों ने सीमावर्ती इलाकों में घरों और जंगलों को निशाना बनाकर छह हवाई हमले किए। जिसमें छह घर नष्ट हो गए और 15 अन्य क्षतिग्रस्त हो गए।
इस बीच हिजबुल्लाह की सैन्य शाखा इस्लामिक रेजिस्टेंस ने कहा कि उसके लड़ाकों ने 10 इजरायली स्थलों पर 10 हमले किए, जिसमें एक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
बाद में दिन में इज़रायली मीडिया ने बताया कि लेबनान के साथ देश की सीमा पर तीन सैनिक घायल हो गए और उन्हें हेलीकॉप्टर द्वारा उत्तरी इज़राइली बंदरगाह शहर हाइफ़ा के रामबाम अस्पताल ले जाया गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups