Crime In Mexico: मध्य मेक्सिको में सशस्त्र संघर्ष , 11 लोगों की मौत

Sat, Dec 09 , 2023, 02:00 AM

Source : Uni India

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको में टेक्सकल्टिटलान (Texcaltitlan in Mexico) नगर पालिका में एक सशस्त्र समूह (armed group) और स्थानीय निवासियों के समुदाय के बीच हुये संघर्ष में शुक्रवार को कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। राज्य सुरक्षा सचिवालय (State Security Secretariat) ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि मृतकों में से आठ कथित तौर पर सशस्त्र समूह के सदस्य है जबकि अन्य तीन निवासी थे।
स्थानीय मीडिया ने बताया कि संघर्ष “भूमि अधिकारों” के संग्रह को लेकर हुआ जो लैटिन अमेरिका में जबरन वसूली का एक आम चलन है।
स्थानीय मीडिया आउटलेट ‘मिलेनियो’ के अनुसार, गोलीबारी कथित तौर पर एक असफल बातचीत के बाद हुई, जिसमें आपराधिक संदिग्धों ने निवासियों से ली गई राशि बढ़ाने की मांग की थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups