Kajol saree look: 'द आर्चीज' के प्रीमियर पर पहुंचीं काजोल के पेपर थिन साड़ी ने खींचा फैंस का ध्यान, आप भी कर सकती हैं ट्राई 

Thu, Dec 07 , 2023, 12:09 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Bollywood actress Kajol) हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में काजोल फिल्म 'द आर्चीज(The Archies)' के प्रीमियर पर पहुंचीं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। काजोल ने खूबसूरत गहरे हरे रंग की साड़ी (beautiful dark green saree) पहनी थी। काजोल ने इस साड़ी की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया (social media) पर शेयर की हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बार काजोल ने डीप नेक ब्लाउज (deep neck blouse) कैरी किया। 


 काजोल कागज से भी पतली साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ काजोल ने इसे क्लासिक कैप्शन दिया है। इस विंटेज लुक में काजोल बेहद खूबसूरत लग रही हैं।


 इस साड़ी के ऊपर मैचिंग डीप नेक हरे रंग का ब्लाउज कैरी किया हुआ था।   उनके फैंस को भी ये लुक काफी पसंद आया है। इस विंटेज लुक में किसी की भी नजरें काजोल से नहीं हटीं।
इस खूबसूरत साड़ी को बढ़िया बॉर्डर दिया गया था। साड़ी पर बड़े-बड़े फूलों की कढ़ाई की गई थी। इस साड़ी को आप किसी इवेंट में भी कैरी कर सकती हैं। 


 एजी लुक के लिए काजोल ने सिंपल मेकअप कैरी किया हुआ था। इस बार उन्होंने ब्राउन बेस और कैट आईज पहनी थीं। उन्होंने अपने बालों का जूड़ा बनाकर अपने लुक को पूरा किया। काजोल ने अपने सिंपल लुक से सभी का दिल जीत लिया।


आपका लुक आपके द्वारा पहने जाने वाले कपड़ों और उन पर पहने गए गहनों से तय होता है। इस बार काजल ने सिर्फ ईयररिंग्स कैरी किए। इस लुक को आप पार्टी में भी कैरी कर सकती हैं। उन्होंने पर्ल ईयररिंग्स कैरी किए हुए थे।


एक फैन ने कमेंट किया है कि काजोल इस लुक में बेहद खूबसूरत हैं। एक ने कमेंट किया है कि आज काजोल कैसी हैं? तो एक फैन ने कमेंट किया है कि आप साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. काजोल की हर फोटो को फैंस खूब पसंद करते हैं। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups