बिश्केक। मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान (Central Asian country Kyrgyzstan) के दक्षिण में ओश शहर में इन्फ्लूएंजा ए एच3एन2 (influenza A H3N2) के मामले सामने आये है। यहां स्वास्थ्य मंत्रालय Health Ministry() ने मंगलवार को यह जानकरी दी। मंत्रालय के रोग निवारण (Department of Disease Prevention) और राज्य स्वच्छता और महामारी विज्ञान पर्यवेक्षण विभाग ने कहा कि प्रयोगशाला परीक्षण के नतीजों से पता चला है कि शहर में कई मरीज़ इन्फ्लूएंजा ए एच3एन2 पॉजिटिव है।
मंत्रालय ने कहा कि यह बीमारी मौसमी है और देश में हर साल दर्ज की जाती है।
प्रयोगशाला के परिणामों से देश में तीव्र श्वसन वायरल संक्रमण का पता चला है, जिसमें पैरेन्फ्लुएंजा, बोकावायरस, रेस्पिरेटरी सिंकाइटियल वायरस, मौसमी कोरोनावायरस, एडेनोवायरस और मेटान्यूमोवायरस शामिल हैं। लेकिन बिश्केक में महामारी की स्थिति स्थिर है।
किर्गिस्तान में पिछले सप्ताह में 5,737 तीव्र श्वसन वायरल संक्रमण और फ्लू के मामले दर्ज किए गए थे। बीमारों में 67.2 प्रतिशत 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चे हैं, इस तरह कुल 3,858 मामले हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Dec 06 , 2023, 03:36 AM