North Korea: सोशल मीडिया (social media) पर आए दिन कोई न कोई विडिओ वायरल होते रहते हैं। कोई भी खबर हो उसे लोगों तक पहुंचाने का सोशल मीडिया एक सुरक्षित और तेज प्लेटफार्म है। इसी कड़ी में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक विडिओ तेजी से वायरल हो रहा है। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के आतंक को हर कोई जानता है। हालाँकि, उसी किम जोंग का रोते हुए एक वीडियो सामने आया है। वे महिलाओं से अधिक बच्चे पैदा करने का आग्रह कर रहे थे क्योंकि देश की जन्म दर में गिरावट आई थी। इस समय वह फूट-फूटकर रोने लगे।
रविवार को प्योंगयांग शहर में 'नेशनल मदर्स मीटिंग' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर किम जोंग ने कहा, "देश की ताकत बढ़ाना महिलाओं का भी कर्तव्य है। घटती जन्म दर को बढ़ाने और बच्चों के सही पालन-पोषण के लिए हमें देश की महिलाओं के साथ मिलकर काम करने की जरूरत है।" बोलते-बोलते वह भावुक हो गए और रुमाल से अपने आंसू पोंछे।
संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, 2023 में उत्तर कोरिया की प्रजनन दर 1.8 प्रतिशत थी। न केवल उत्तर कोरिया, बल्कि दक्षिण कोरिया और जापान में भी जन्म दर में गिरावट देखी गई है।
NEW: North Korean dictator Kim Jong Un starts crying as he begs North Koreans to have more babies.
North Korean birth rates are about to skyrocket



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Dec 06 , 2023, 10:21 AM