मनीला। फिलीपींस सेना (Philippine military) के एक हेलीकॉप्टर ने मंगलवार को इसाबेला प्रांत (Isabela province) में एक छोटे लापता विमान (missing small plane) के मलबे का पता लगाया लिया है। छोटे विमान में पायलट सहित दो लोग सवार थे। यह जानकारी शिन्हुआ ने एक प्रांतीय प्रवक्ता के हवाले से मंगलवार को दी।
इसाबेला हादसा प्रबंधन टीम (Isabela Incident Management Team) अधिकारी जोशुआ हापिनाट ने कहा कि फिलीपींस वायु सेना के हेलीकॉप्टर (Philippine Air Force helicopter) ने छोटे विमान के पायलट और यात्री की स्थिति का पता लगाने के लिए पहाड़ के जंगल में गहरे मलबे तक नहीं पहुंच सका।
इसाबेला हादसा प्रबंधन टीम के जोशुआ हापिनाट ने कहा कि फिलीपीन वायु सेना का हेलीकॉप्टर लापता छोटे विमान के मलबे के काफी करीब नहीं पहुंच सका। क्योंकि लापता विमान और उसका पायलट तथा यात्री पर्वतीय इलाके के घने जंगलों में गिर गये थे। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन टीम पायलट और यात्री का पता लगाने के लिए दुर्घटनास्थल पर एक टीम भेजेगा।
फिलीपींस के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि एकल इंजन वाला हल्का विमान ने 30 नवंबर को स्थानीय समयानुसार सुबह 9:39 बजे इसाबेला के कौयान सिटी हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी, जो कि तटीय शहर पलानन की ओर जा रहा था और कुछ ही समय बाद लापता हो गया था।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Dec 05 , 2023, 03:08 AM