Nayanthara Birthday: 39 की नयनतारा आज मना रही अपना जन्मदिन, देखें उनकी ये चार जबरदस्त फ़िल्में, लुक से नहीं हटेगी नजर  

Sat, Nov 18 , 2023, 03:21 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Nayanthara Films : साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार नयनतारा ( Nayanthara ) आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। बता दें, नयनतारा ने सबसे पहले मलयालम फिल्मों (Malayalam films) में सथ्यन एंथिकाड द्वारा निर्देशित जयराम अभिनीत मनसिनक्कारे (Manasinakkare) से शुरुआत की। 20 साल पहले अपने करियर की शुरुवात की थी। शाहरुख खान (Shahrukh Khan') की जवान में काम कर नयनतारा साउथ के साथ- साथ बॉलीवुड पर भी छा गई हैं। चाहे वह कोलामावु कोकिला जैसी ब्लैक कॉमेडी हो या पुथिया नियमम जैसी हार्ड-हिटिंग फिल्म, नयनतारा ने हर भूमिका में कमाल दिखाया है। 
श्री राम राज्यम(Shri Ram Rajyam)


श्री राम राज्यम एक तेलुगु भाषा की भक्ति फिल्म है जो हिंदू पौराणिक महाकाव्य रामायण पर आधारित है। आपको बता दें नंदमुरी बालकृष्ण अभिनीत फिल्म में नयनतारा ने सीता माता की अहम भूमिका निभाई थी, जिन्हें उनके प्रदर्शन के लिए बहुत सराहना मिली।
कोलामावू कोकिला (Kolamavu Kokila)


कोलामावु कोकिला 2018 में रिलीज हुई तमिल भाषा की ब्लैक कॉमेडी क्राइम फिल्म है. फिल्म में नयनतारा मुख्य भूमिका में नजर आई थीं. फिल्म में कोकिला का किरदार निभाती नयनतारा एक ड्रग रैकेट में शामिल हो जाती है, इसकी वजह से उनका परिवार भी मुश्किल में पड़ जाता है. फिल्म में नयनतारा का अभिनय देखने लायक है.
राजा रानी (Raja Rani)


नयनतारा और एटली थलपति विजय अभिनीत बिगिल और शाहरुख खान अभिनीत जवान में शामिल होने से पहले, अभिनेत्री एटली की पहली फिल्म राजा रानी की प्रमुख महिला थीं। यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है जिसमें आर्य, नयनतारा, जय और नाज़रिया नाज़िम महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे।
इमाइका नॉडिगल (Imaikkaa Nodigal)


 एक्शन से भरपूर इस फिल्म में नयनतारा को खूब तारीफ मिली थी. तेलुगु भाषा की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में नयनतारा सीबीआई अधिकारी अंजलि का दमदार किरदार निभाती नजर आती हैं. सीबीआई अधिकारी, अंजलि विक्रमादित्यन, एक सीरियल किलर का पता लगाने के लिए निकल पड़ती है, जिसके बारे में पुलिस का दावा है कि उसने सालों पहले मार डाला था.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups