Curd and fish: दही के साथ नॉनवेज नहीं खाना चाहिए, इस बात में कितनी है सच्चाई? 

Sat, Nov 11 , 2023, 03:58 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Veg-Nonveg Tips: दुनिया में जीतनी आबादी है उतनी ही वेज और नॉनवेज (veg and non-veg) खाने वाले हैं. कोई वेज है तो कोई नॉनवेज. वेज के साथ भी कोई-कोई चीजों के खाने की मनाही (prohibited) है और नॉनवेज के साथ भी. हम अकसर सुनते आ रहे हैं कि दही और मछली को एक साथ नहीं खाना चाहिए. हालांकि कई और चीजें हैं जिन्हें दही के साथ नहीं खाना चाहिए. इसमें कोई शक नहीं कि दही में कैल्शियम(curd is full of calcium), प्रोटीन, आयोडीन, पौटैशियम, फॉस्फोरस आदि भरे होते हैं. दही दूध से फर्मेंटेशन होकर बनता है. इसलिए इसमें गुड बैक्टीरिया (good bacteria) अरबों में होते हैं. ये गुड बैक्टीरिया शरीर के लिए बहुत जरूरी है. लेकिन आयुर्वेद में दही को कुछ चीजों के साथ मिलाकर खाने से मना किया गया है. मेडिकल साइंस (Medical science) भी कुछ चीजों के साथ दही को खाने से मना करता है.
1. दही और मछली-

टीओआई की खबर के मुताबिक आयुर्वेद कहता है कि दही और मछली विरूद्ध आहार है. मेडिकल साइंस के मुताबिक भी दोनों में अलग-अलग तरह के प्रोटीन हते हैं. दोनों तरह के प्रोटीन को एक साथ खाने से डाइजेशन में समस्या हो सकती है. इससे एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है. आयुर्वेद के मुताबिक डाइजेशन सही से नहीं होने के कारण अग्निबंध हो सकती है जिसके कारण बाद में स्किन पर रैशेज निकल सकते हैं.
2. प्याज और दही-

आयुर्वेद में प्याज के साथ भी दही खाने की मनाही है. प्याज की तासीर गर्म होती है. वहीं दही कुलेंट का काम करता है. इसलिए दोनों विरूद्ध आहार हो गया. दोनों को एक साथ खाने से एलर्जी, एक्जिमा, सोरिएसिस और रैशेज निकल सकते हैं. हालांकि मेडिकल साइंस में इसका कोई उल्लेख नहीं है.
3. ऑयली फूड-

दही के साथ ज्यादा तली-भुनी चीजें जैसे कि छोले-भठूरे, पराठा, पूरी आदि का सेवन नहीं करना चाहिए. इससे डाइजेशन की प्रोब्लम हो सकती है. इन चीजों को दही के साथ खाने से शरीर में आलस हो सकता है. इसका भी मेडिकल साइंस में जिक्र नहीं है.
4. दही और आम-

दही के साथ आम खाना पेट में भारी तबाही को दावत हो सकती है. दही और आम को साथ में खाने पेट फूल सकता है और इससे बहुत अधिक गैस बन सकती है. चूंकि आम की तासीर गर्म होती है और दही की ठंडी. इसलिए दोनों विरूद्ध आहार हो गया. ऐसे में डाइजेशन की दिक्कत हो सकती है. इससे स्किन पर रेशेज आ सकते हैं. दोनों को एक साथ मिलाकर खाने से टॉक्सिन भी बन सकता है.
5. दूध और दही-

माना जाता है कि दूध और दही को एक साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिए. दोनों को एक साथ खाने से एसिडिटी, हार्टबर्न और पेट फूलने की समस्या हो सकती है.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups