Pranitha Subhash: साउथ एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष की ट्रेडिशनल पट्टू साड़ी ने चले दिलों पर छुरियां, कैरी किया हैवी गहनें  

Fri, Nov 10 , 2023, 03:51 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Festive Look 2023: होली, दशहरा, दिवाली ये तीन भारत (festivals of India) के मुख्य त्योहारों में से एक है. लोग इन त्योहारों की तैयारियों में दस दिन पहले से ही लग जाते हैं. दिवाली पांच दिन का (five-day festival) त्यौहार है, जिसकी तैयारियां जोरों शोरों से शुरू हो गयी हैं. आज धनतेरस (Dhanteras) है. इस साल दिवाली 12 नवंबर यानि रविवार को पद रही है. दिवाली भारतीयों (festival of Indians) का सबसे बड़ा त्यौहार है और इससे पहले धनतेरस आता है और ये हिंदुओं के लिए एक स्पेशल फेस्विल है.

ऐसा माना जाता है कि इस दिन अगर आप सोने या चांदी की कोई चीज लेते हैं तो घर में बरकत होती है. वहीं तमाम महिलाएं इस दिन अपने आपको आभूषणों (jewelery) से सजाती हैं और पारंपरिक लुक में उनकी खूबसूरती देखते ही बनती है. यहां हम आपको साउथ एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष (Pranitha Subhash) की ट्रेडिशनल तस्वीरें दिखा रहे हैं जो उन्होंने हाल ही में शेयर की हैं.


लेटेस्ट पिक्चर्स में प्रणिता सुभाष की खूबसूरती देखते ही बनती है. अभिनेत्री इसमें काफी एलिंगेट लग रही हैं. पीच कलर के बॉर्डर वाली मस्टर्ड साड़ी में अभिनेत्री का जवाब नहीं है, फैंस उनके तारीफों के पूल बांध रहे हैं.


कोई प्रणिता की गोल्ड ज्वैलरी की तारीफ कर रहा है तो किसी को उनका साड़ी वाला लुक पसंद आ रहा है. बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें देवी की तरह बता रहे हैं. प्रणिता ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक बड़ा कैप्शन में लिखा है. 


अभिनेत्री ने अपनी तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, 'मुझे अच्छा लगता है कि भारत कितना विविध है और पारंपरिक दिखने के कितने तरीके हैं. आप कहां से आते हैं इसके आधार पर बहुत सारे अलग-अलग लुक, जैसे भारत के उत्तर दक्षिण पूर्व या पश्चिम में अलग-अलग पोशाकें, कपड़े और आभूषण. प्राचीन सोने के आभूषणों के साथ दक्षिण भारतीय पट्टू साड़ी मेरी पसंदीदा है. आपका पसंदीदा पारंपरिक भारतीय लुक क्या है?


प्रणिता सुभाष एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो कन्नड़, तेलुगु, तमिल, हिंदी और मलयालम फिल्मों में दिखाई देती हैं. उन्होंने 2010 की कन्नड़ फिल्म पोर्की से एक अभिनेत्री के रूप में शुरुआत की थी. 2012 में, उन्होंने भीमा थीराडल्ली में अभिनय किया और इसके लिए वे खूब सराही गई थीं. 


आपको बता दें कि प्रणिता कई व्यावसायिक रूप से सफल तेलुगु और तमिल फिल्मों जैसे बावा (2010), अटारिंटिकी डेरेडी (2013), मासु अंगिरा मासिलामणि (2015), और एनाक्कू वैथा आदिमैगल (2017) में दिखाई दी.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups