खुल गया शिल्पा की पतली कमरिया का राज, टोन्ड फिगर के लिए  करती हैं ये काम 

Wed, Nov 08 , 2023, 02:42 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Shilpa Shetty Fitnes secret: सभी जानना चाहते हैं कि शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ऐसा क्या करती हैं कि वो 48 की उम्र में भी इतनी यंग लगती हैं। आखिर क्या है उनकी पतली कमरिया का राज (secret of her thin waist) ? तो हो जाईये अलर्ट! आज हम आपको बताने जा रहे हैं उनकी फिटनेस का राज क्या है. 
 बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन कही जाने वाली शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के परफेक्ट फीगर को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। टोन्ड बॉडी, पतली कमरिया की चाहत रखने वालों के लिए शिल्पा शेट्टी से इंस्पिरेशन ले सकते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो जान लें कि शिल्पा का फिटनेस और ब्यूटी सीक्रेट क्या है।
घर का खाना खाती हैं शिल्पा 


 इस टोन्ड फीगर के लिए एक्ट्रेस बाहर का खाना अवॉइड ही करती हैं। वो अधिकतर घर का ही खाना खाती हैं, हालांकि संडे को एक्ट्रेस मिठाइयां खाती हैं और जंक फूड का सेवन करती हैं। ऐसे में अगर आप भी शिल्पा की तरह टोन्ड फीगर चाहती हैं तो बाहर के खाने को टाटा बाय बोल दें।
गर्म पानी से करती हैं दिन की शुरूआत


शिल्पा शेट्टी का दिन सुबह 7 बजे से शुरू हो जाता है। अपने दिन की शुरूआत एक्ट्रेस गर्म पानी से करती हैं। आमतौर पर कहा जाता है कि खाली पेट योग करना चाहिए। लेकिन शिल्पा इस बात का खंडन करती हैं और कहती हैं कि आप चाय या गर्म पानी पीकर भी योग कर सकते हैं।
ब्रेकफास्ट में खाती हैं फाइबर युक्त फूड  


एक्ट्रेस नाश्ते में फाइबर युक्त नाश्ता जैसे म्युसली, ओट्स, बादाम, दूध, कद्दूकस किया हुआ सेब और ब्लूबेरिज खाती हैं। साथ ही दो अंडे और अवाकाडो भी खाती हैं। शिल्पा का कहना है कि कभी भी हमें नाश्ता स्किप नहीं करना चाहिए, इससे वजन बढ़ने के चांस रहते हैं।
दोपहर में खाती हैं हैवी खाना


शिल्पा शेट्टी लंच में हैवी खाना खाती हैं। उनके लंच में ब्राउन और व्हाइट राइस होता है। साथ में वो दाल, सब्जी या फिर चिकन करी और फिश भी खाती हैं। लेकिन वो दिन के खाने में 1 चम्मच देसी घी जरूर खाती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस रात में सिर्फ सलाद, या सूप ही पीती हैं।
खूबसूरती के लिए ये काम करती हैं  


शिल्पा का कहना है कि वो अपनी ब्यूटी को बरकरार रखने के लिए दो बड़े चम्मच नारियल का तेल मुंह में रखती हैं। जिससे यह ऑयल पुलिंग प्रोसीजर माउथ हाइजीन बनाए रखता है। इसके बाद एक्ट्रेस योग करती हैं। शिल्पा का कहना है कि वो योग वजन कम करने के लिए नहीं बल्कि अपने आपको फिट रखने के लिए करती हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups