मुंबई। एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने ड्रेसिंग सेंस (dressing sense) और फैशन सेंस (fashion sense) के लिए सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उर्फी जावेद की अतरंगी ड्रेस (strange dress) की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। उर्फी जावेद कब क्या ड्रेस पहनकर आ जाएंगी कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। अब उर्फी जावेद अपनी बहन डॉली जावेद (Dolly Javed) के साथ नजर आई हैं और उन्होंने ऐसी हरकत की है हर कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है। आइए जानते हैं कि उर्फी जावेद ने ऐसा क्या किया है। यहां पर आप उर्फी जावेद और उनकी बहन की तस्वीरें देख सकते हैं।
उर्फी जावेद और डॉली जावेद ने दिए पोज

उर्फी जावेद अपनी बहन डॉली जावेद के साथ राज कुंद्रा की बायोपिक 'यूटी 69(UT 69)' की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। यहां पर दोनों बहनों ने एक साथ पोज दिए।
उर्फी जावेद ने खींची बहन की ड्रेस

उर्फी जावेद जब पैपराजी को पोज दे रही थीं तब उन्होंने डॉली जावेद का कोट आगे से खींच लिया, जिसके चलते उर्फी जावेद की बहन उप्स मोमेंट का शिकार हो गई।
उर्फी जावेद को लेकर किए गए ये कमेंट

उर्फी जावेद की तस्वीरों पर एक यूजर ने लिखा, 'खुद की इज्जत तो खत्म कर दी है, अब बहन की भी कर रही है।' एक यूजर ने लिखा है, 'आप तो पहन नहीं रही हैं और दूसरों के भी खींच रही हैं।'
उर्फी जावेद पर नाराज हुए लोग

उर्फी जावेद की हरकत पर एक यूजर ने लिखा है, 'खुद तो दिखाती है और दूसरों का भी नहीं छोड़ती है।' एक यूजर ने लिखा है, 'इसको कपड़े से क्या दुश्मनी है समझ नहीं आता।'
उर्फी जावेद ट्रोल्स को सुनाती हैं खरी-खोटी

उर्फी जावेद को ट्रोलिंग से खास फर्क नहीं पड़ता है। हालांकि, उर्फी जावेद ने कई बार ट्रोल्स को जमकर खरी-खोटी सुनाई है।
उर्फी जावेद ने टीवी से शुरू किया करियर

उर्फी जावेद के काम की बात करें तो उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से अपना करियर शुरू किया था। उर्फी जावेद टीवी के कुछ सीरियल्स में नजर आई हैं।
उर्फी जावेद (Urfi Javed) को रियलिटी शोज से मिला फेम

उर्फी जावेद ने बिग बॉस ओटीटी और स्पिल्टविला जैसे रियलिटी शोज भी किए हैं। उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी से काफी ज्यादा फेम मिला था।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Nov 03 , 2023, 02:16 AM