नई दिल्ली. फिल्म 'मोहरा (Mohra)' एक मल्टी-स्टारर फिल्म थी, जिसमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सुनिल शेट्टी (Suniel Shetty) के साथ रवीना टंडन (Raveena Tandon) और पूनम झावेर (Poonam Jhawer) मुख्य भूमिकाओं में नजर आई थी. इस फिल्म ने रातोंरात अक्षय, सुनील और रवीना की किस्मत चमका दी थी, लेकिन पूनम का फिल्म करियर शुरू होते ही खत्म हो गया था.

1 जुलाई 1994 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'मोहरा (Mohra)' की एक्ट्रेस पूनम झावेर ने अब 29 साल अपनी फिल्मी सफर के बारे में बॉलीवुड ठिकाना से हाल ही में बातचीत की थी, जहां उन्होंने बताया था कि उनका करियर सफल क्यों नहीं हो पाया. उन्होंने बताया कि फिल्म 'मोहरा' के बाद सुनील शेट्टी ने उन्हें लगातार इग्नोर किया.

वह कहती हैं कि 'मोहरा' के बाद से लेकर अब तक उन्होंने भी सुनील शेट्टी से कभी बात नहीं की, और न ही दोनों का कभी आमना सामना हुआ. वहीं, अक्षय को लेकर उन्होंने बताया कि वह स्वभाव से काफी अच्छे हैं. उनके साथ पूनम ने अब तक दो फिल्मों में काम किया, जिसमें से एक फिल्म थी 'मोहरा' और दूसरी फिल्म थी 'ओएमजी', लेकिन जब 'ओएमजी 2' आई तो अक्षय ने पहले पार्ट के सारे को-स्टार को दूसरे पार्ट से हटा दिया.
.gif)
पूनम का मानना है कि फिल्में कभी अकेले दम पर नहीं चलती और यही वजह रही कि 'ओएमजी 2' से पहले अक्षय की लगातार फिल्में फ्लॉप होती रहीं. बता दें, जब फिल्म 'मोहरा' आई थी, तो उस दौरान सारे स्टार कास्ट बॉलीवुड में अपने-अपने कदम जमाने लगे हुए थे, लेकिन फिल्म रिलीज के बाद अक्षय कुमार, सुनिल शेट्टी और रवीना टंडन रातोंरात मशहूर हो गई थीं, जबकि पूनम झावेर 'मोहरा' के बाद पर्दे से गायब ही हो गई थीं. बता दें, पूनम की यह पहली फिल्म थी, लेकिन ऐसा क्या हुआ था कि पूनम का करियर शुरू होते ही तबाह हो गया था.

दरअसल, इस इंटरव्यू में पूनम ने बताया कि फिल्म 'मोहरा' में पहले वह दिव्या भारती के साथ काम कर रही थीं और इसी दौरान उनके निधन के बाद, मेकर्स ने दिव्या की जगह रवीना टंडन को लिया और रवीना की एंट्री के साथ ही फिल्म में काफी सारे बदलाव किए गए, जिससे पूनम को काफी नुकसान हुआ.

पूनम ने बताया कि रवीना के फिल्म में आते ही उनके कई सारे सीन कट कर दिए गए, जिससे उनका रोल फिल्म में बहुत छोटा हो गया, जबकि दिव्या भारती के दौरान फिल्म में उनके लंबे रोल थे. फिल्म से उनके सीन कट होने के बाद, जब उनके रोल छोटे हो गए, तो लोगों ने उन्हें कम नोटिस किया.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Nov 02 , 2023, 03:09 AM