Karva Chauth 2023: नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) संग अफेयर की खबरों के बीच शोभिता धुलिपाला (Shobhita Dhulipala) लगातार चर्चा में बनी हुई है. एक्ट्रेस ने फेमस फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता (famous fashion designer Masaba Gupta) के डिजाइनर कपड़े पहनकर ऐसा फोटोशूट करवाया कि तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो रही हैं. अगर आप इस करवा चौथ (Karva Chauth) कुछ अलग पहनना चाहती हैं तो एक्ट्रेस की इस ड्रेस से टिप्स ले सकती हैं. देखिए शोभिता की लेटेस्ट फोटोज.
सुनहरे रंग की साड़ी

इन तस्वीरों में शोभिता धुलिपाला सुनहरे रंग की साड़ी पहनकर कैमरे के सामने इतराती नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस कैमरे के सामने अपनी साड़ी को संभालती हुई तो कभी साड़ी का पल्लू लहराते हुए नजर आईं.
ट्रांसपेरेंट ब्लाउज

शोभिता ने अपने लुक को पूरा करने के लिए ट्रांसपेरेंट ब्लाउज पहना हुआ है. इसके अंदर ट्यूब टॉप भी पहना है. जो इस पारदर्शी ब्लाउज में झलक रहा है. एक्ट्रेस का ये लुक इतना ज्यादा क्लासी और स्टाइलिश लग रहा है कि फोटोज से नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है.
फूलों का गजरा
.gif)
अपने लुक को पूरा करने के लिए शोभिता ने बालों का बन बनाया है. इसके ऊपर फूलों का गजरा लगाया है जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है. इसके साथ ही सटल मेकअप करके कैमरे के सामने किलर पोज दिए.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Oct 31 , 2023, 03:33 AM