Karva Chauth 2023: करवा चौथ पूरे देश में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाता है। यह त्योहार पति की लंबी उम्र के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। करवा चौथ तब और भी खास हो जाता है जब यह शादी के बाद पहली बार हो। इंडस्ट्री में भी कई हसीनाएं ऐसी हैं, जिनकी इस साल 2023 में शादी हुई और वे पहले करवा चौथ के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इस लिस्ट में कियारा आडवाणी, अथिया शेट्टी, समेत कई अभिनेत्रियां शामिल हैं।
.gif)
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)
24 सितंबर 2023 के दिन परिणीति चोपड़ा ने राघव चढा संग सात फेरे लिए थे। दोनों की खूबसूरत तस्वीरें काफी समय से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। परिणीति शादी के बाद अपना पहला करवाचौथ बनाएंगी।
.gif)
स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar)
स्वरा भास्कर और समाजवादी पार्टी के फहाद अहमद ने 6 जनवरी को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज की थी, जिसके बाद इस जोड़े ने हल्दी, मेहंदी और संगीत सहित कई फंक्शन्स होस्ट किए। अब एक्ट्रेस मां भी बन गई हैं। शादी के बाद स्वरा भास्कर का भी ये पहले करवाचौथ है।
.gif)
हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani)
हंसिका मोटवानी अपनी शादी के बाद पहली बार अपने पतिदेव के लिए व्रत रखेंगी। हंसिका मोटवानी ने 4 दिसंबर 2022 को जयपुर के मुंडोटा फोर्ट एंड पैलेस में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड-बिजनेसमैन सोहेल खतुरिया से शादी की है। दोनों की जोड़ी हर किसी को बेहद लुभाती है।
.gif)
कियारा आडवाणी (Kiara Advani)
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इसी साल फरवरी के महीने में शादी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की रिलेशनशिप की ख़बरें फिल्म शेरशाह के बाद से लोगों की जुबां पर थीं। इस साल कियारा का पहला करवा चौथ है। फैंस करवा चौथ के दिन कियारा को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।
.gif)
अथिया शेट्टी (Athiya Shetty)
सुनील शेट्टी की लाडली अथिया शेट्टी और केएल राहुल की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। कई बार अथिया मैच के दौरान केएल राहुल को स्टेडियम में चियर करती दिखाई दीं। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने जनवरी 2023 में शादी कर ली थी और इस साल अथिया का यह पहला करवा चौथ है।
.gif)
शिवालिका ओबेरॉय (Shivaleeka Oberoi)
फेमस एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय और बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता कुमार मंगत के बेटे अभिषेक पाठक इस साल शादी के बंधन में बंधे। ऐसे में कपल के लिए भी इस साल का करवा चौथ पहला और खास है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Oct 28 , 2023, 06:17 AM