मुंबई। साल 2014 में फिल्म ‘हीरोपंती(Heropanti)’ से इंडस्ट्री में दो नए एक्टर्स ने कदम रखा था. डेब्यू फिल्म के हिट होने के साथ ही कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ (Kriti Sanon and Tiger Shroff) ने इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री की थी, लेकिन फिर इन दोनों एक्टर्स का फिल्मी करियर कुछ ऐसा डूबा कि ये दोनों अपने करियर में आजतक एक भी ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं दे पाए हैं.

आज ‘नेशनल अवॉर्ड विजेता(National Award winner)’ कृति सेनन के करियर पर एक नजर डालते हैं. कृति को फिल्म इंडस्ट्री में 9 साल पूरे हो चुके हैं और इस दौरान वह कई हिंदी फिल्मों में नजर आईं. इसे एक्ट्रेस की किस्मत कहें या फिर ऑडियंस का फैसला कृति सेनन की कोई फिल्म छप्परफाड़ कमाई नहीं कर पाई.

कृति सेनन ने साल 2014 में फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ संग उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी और ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर हिट साबित हुई थी.
साल 2015 में कृति सेनन फिल्म ‘दिलवाले’ में नजर आई थीं. इस फिल्म में वह शाहरुख खान, काजोल और वरुण धवन संग दिखी थीं. शाहरुख और काजोल की मौजूदगी के बावजूद फिल्म ‘दिलवाले’ दर्शकों के दिलों में जगह नहीं बना पाई थी.

साल 2017 से कृति सेनन की फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला शुरू हुआ. साल 2017 में सुशांत सिंह राजपूत संग वह फिल्म ‘राबता’ में नजर आई थीं. ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी.
बैक-टू-बैक कई फ्लॉप फिल्में देने के बावजूद भी कृति को फिल्मों के ऑफर मिलने कम नहीं हुए.

वह ‘कलंक’, ‘अर्जुन पटियाला’, ‘पानीपत’ जैसी कई फिल्मों में नजर आई थीं, लेकिन बॉक्स-ऑफिस पर इन सभी फिल्मों का हाल एक सा ही था.

इस साल एक्ट्रेस की 3 फिल्में ‘शहजादा’, ‘आदिपुरुष’ और ‘गणपत’ रिलीज हुईं और ये तीनों फिल्में ही दर्शकों का दिल जीतने में सफल नहीं हो पाईं. इन तीनों फिल्मों में सबसे ज्यादा बजट ‘आदिपुरुष’ का था. 600 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को लागत निकालने के लिए भी खूब संघर्ष करना पड़ा था.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Oct 27 , 2023, 03:08 AM